
दरभंगा LPG गैस संकट: 15 एजेंसियों पर छापा, 702 शिकायतें निपटाईं — अफवाह फैलाने वालों को चेतावनीघोघरडीहा: बांस बेचने और सुअर चराने वाले के बेटे ने मैट्रिक में हासिल किए 96 प्रतिशत अंक
फुलपरास: फुलपरास थानाक्षेत्र के गाडाटोल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें आपसी विवाद में माँ को मारपीट कर जख्मी करने के बाद एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गाडाटोल निवासी प्रकाश चन्द्र झा के पुत्र राजा कुमार झा के रूप में हुई है।
नशे की लत और प्रेम प्रसंग-माँ से विवाद बना जानलेवा
ग्रामीणों के अनुसार राजा कुमार झा दिल्ली में रहता था और करीब डेढ़ माह पहले गांव लौटा था। वह सूखे नशे का आदी बताया जाता है और नशे की लत लगने के बाद उसके स्वभाव में काफी बदलाव आ गया था। कहा जा रहा है कि किसी लड़की से उसका प्रेम प्रसंग था, जिसी बात को लेकर माँ से कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ा कि उसने माँ के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गईं। इसके कुछ ही देर बाद राजा ने फांसी लगा ली। जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
राजा के पिता कोलकाता में गाड़ी चलाते हैं और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले राजा अच्छे स्वभाव का लड़का था, लेकिन नशे की गिरफ्त में आने के बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था।
फुलपरास पुलिस ने शव कब्जे में लिया, गर्दन पर निशान से उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर शव नीचे रखा हुआ था और फांसी लगाने जैसा प्रतीत हो रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की गर्दन पर काले रंग से अंग्रेजी के ‘V’ अक्षर का निशान था, जिसे लेकर जांच जारी है।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा: बांस बेचने और सुअर चराने वाले के बेटे ने मैट्रिक में हासिल किए 96 प्रतिशत अंक
- फुलपरास: महादलित महिला से बर्बरता, खंभे से बांधा – फिर थाने में भी नहीं मिला न्याय
- पटना में 25 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार, पुलिस सिपाही की भूमिका सामने
और पढ़ें: फुलपरास