
झंझारपुर से गौतम झा की रिपोर्टबिहार सरकार के जल संसाधन मंत्रालय में गंगा सोन बाढ़ प्रमंडल, दीघा पटना में कनिष्ठ अभियंता के रूप में ईo आलोक झा को योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देर रात जारी की गई। उनके इस उपलब्धि पर झंझारपुर और ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है।
ईo आलोक झा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर आशुतोष कुमार झा और भाजपा नेत्री श्रीमती शिम्पल झा के पुत्र हैं। उनका पैतृक गांव झंझारपुर प्रखंड के बलनी मेंहथ में स्थित है। उन्होंने 2013 में रोज पब्लिक स्कूल से दसवीं की पढ़ाई पूरी की और 2016 में संदीप विश्वविद्यालय से असैनिक अभियंत्रण (सिविल इंजीनियरिंग) में डिग्री प्राप्त की।
ईo आलोक झा 2016 से टाटा ब्लू स्कोप एल जी एस एफ में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे, जहां वे बिहार, झारखंड और ओडिशा में कंपनी के सभी तकनीकी कार्यों का प्रबंधन कर रहे थे। इसके बाद 4 फरवरी 2025 को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। अब उन्हें 1 मार्च 2025 से योगदान करने का निर्देश मिला है।
ईo आशुतोष झा ने बताया कि 2013 में हृदयाघात के कारण उन्हें अपना स्थापित व्यवसाय गायत्री पेंट्स और हार्डवेयर छोड़कर पटना आना पड़ा। इस कठिन समय में उनके पुत्र आलोक झा ने परिवार की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया और अब वे बिहार सरकार में कनिष्ठ अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
ईo आलोक झा को बधाइयों का सिलसिला जारी
आलोक झा की इस सफलता पर स्वास्थ्य और विधि मंत्री मंगल पांडेय ने उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इसके अलावा उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र, भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन कुमार मंडल, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन पांडेय, प्रदेश संयोजक और जदयू नेता प्रभात रंजन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी।
ईo आलोक झा ने इस उपलब्धि के लिए भगवान परशुराम के आशीर्वाद और माता-पिता के मार्गदर्शन को श्रेय दिया और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।


