घोघरडीहा प्रखंड के अमही पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत राज अमही के मैनही गांव स्थित वार्ड नंबर 08 में आयोजित किया गया। भूमि पूजन मुखिया कुमारी देवी, वार्ड सदस्य ममता देवी और मुखिया प्रतिनिधि मंगनु सिंह ने विधिवत रूप से संपन्न किया।पंचायत सरकार भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस भवन के पूरा होने के बाद पंचायत वासियों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भवन में पंचायत से जुड़े सभी कार्यों और सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।पंचायत सरकार भवन के भूमि पूजन में स्थानीय लोगों की उपस्थिति और उत्साह
भूमि पूजन के मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संवेदक कुलदेव यादव, विद्यानंद कामत, अखिलेश सिंह, संजय कामत, रामनारायण मुखिया, रामगुलाम सिंह, राम अवतार सिंह और सादानंद मुखिया समेत कई लोग उपस्थित थे।
इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं और योजनाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त होंगी। लोगों का मानना है कि इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी।
घोघरडीहा प्रखंड में पंचायत सरकार भवन का निर्माण सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं का हिस्सा है। इसके माध्यम से हर पंचायत को स्वावलंबी बनाने और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने की योजना है।संवेदक और अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि पंचायत सरकार भवन जल्द ही पंचायत वासियों के लिए उपलब्ध हो सके।यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के विकेंद्रीकरण और आत्मनिर्भर पंचायत बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।