
Bihar crime news ,Patna: Bihar Crime News Patna: पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसके सगे चाचा और उसके दो दोस्तों ने मिलकर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।
Bihar crime news ,Patna: रात को सोती बच्ची को उठाकर ले गया चाचा
परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे की है। बच्ची घर में सो रही थी। उसी समय नशे का आदी चाचा घर में घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर ले गया। घर के पीछे करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में ले जाकर उसने अपने दोनों दोस्तों के साथ बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
तालाब की रखवाली कर रहे शख्स ने सुनी चीख
पीड़िता की मां ने बताया कि रात के वक्त गांव का एक व्यक्ति अपने मछली पालन के तालाब की रखवाली कर रहा था। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसे लगा कि बच्चा चोर आया है। उसने शोर मचाना शुरू किया। इस पर तीनों आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
शोरगुल की आवाज सुनकर मां की नींद टूटी तो बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। मां के रोने पर परिवार के अन्य लोग भी बच्ची की तलाश में निकले और खेत में उसे गंभीर हालत में पाया। परिजनों ने तुरंत परसा बाजार थाने को सूचित किया।
AIIMS पटना में भर्ती, FSL टीम मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए AIIMS पटना में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाया गया है और पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।
स्पीडी ट्रायल से जल्द मिलेगी सजा
पुलिस ने आरोपी चाचा समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय में जल्द ही पीड़िता और उसकी मां का बयान दर्ज कराया जाएगा। स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की तैयारी है। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और सहमा का माहौल है।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा : सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इनरवा गांव में डाकबाबू ज्ञाननेन्दु यादव के परिजन से भेंट कर दी सांत्वना
- फुलपरास बैंक प्रबंधक कुंदन कुमार श्रीवास्तव को पटना में वेस्ट ब्रांच मैनेजर के रूप में सम्मान
- घोघरडीहा में सड़क पर डंप बालू से हादसा, एक युवक की मौत
और पढ़ें: Bihar crime news ,Patna