
Bihar Pension News: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाखों लाभार्थियों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन अप्रैल से बंद हो सकती है। समाज कल्याण विभाग ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 मार्च की अंतिम तिथि से पहले यह प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें।
Bihar Pension News: Bihar Pension: किन योजनाओं के लाभार्थियों पर लागू है यह नियम
जीवन प्रमाणीकरण की अनिवार्यता इन प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों पर लागू होती है।
- वृद्धा पेंशन
- विधवा पेंशन
- दिव्यांग पेंशन
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
अब तक राज्य के 85 लाख 52 हजार से अधिक पेंशनधारी अपना जीवन प्रमाणीकरण पूरा कर चुके हैं। सरकार का दावा है कि अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थी बाकी हैं। समाज कल्याण विभाग के अनुसार इस अभियान का मकसद पेंशन डेटाबेस को अपडेट करना, मृत लाभार्थियों की पहचान करना और सिस्टम को पारदर्शी बनाना है ताकि सही लोगों तक ही पेंशन पहुंचे।
जीवन प्रमाणीकरण कहां और कैसे कराएं, दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
पेंशनधारी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। अति वृद्ध और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए आईरिस स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध है,यानी अगर फिंगरप्रिंट से प्रमाणीकरण संभव नहीं, तो आंखों के स्कैन से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
जिन लाभार्थियों को बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण में दिक्कत आ रही है, उनके लिए फिजिकल वेरीफिकेशन की भी व्यवस्था है। ऐसे लोग अपने प्रखंड कार्यालय के जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6262 पर कॉल कर सकते हैं। विभाग ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि समय रहते प्रमाणीकरण करा लें ताकि पेंशन बिना किसी रुकावट के मिलती रहे।
संबंधित खबरें
- CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF
- दरभंगा: कोलकाता में की शादी, घर लौटे तो साले ने कर दी पति की हत्या – गायत्री बोलीं ‘भाई को सजा मिलेगी, पर पति वापस नहीं आएगा’
- जनगणना 2027: लिव – इन कपल्स को मिलेगी ‘विवाहित’ की मान्यता, पूरी जनगणना होगी डिजिटल
और पढ़ें: Bihar Pension News