गिट्टी दुकान का लाइसेंस चाहिए था पहले 70, फिर 50 हजार पर सौदा तय हुआ
हाजीपुर के खनन विभाग में तैनात डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार ने एक गिट्टी दुकान के लाइसेंस के बदले शिकायतकर्ता से पहले ₹70 हजार की मांग रखी।जब बात नहीं बनी तो मोलभाव हुआ और ₹50 हजार पर सहमति बनी। शिकायतकर्ता ने रकम देने की जगह सीधे पटना निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया।
गुप्त सूचना पर जाल बिछाया, रकम हाथ में आते ही राहुल और प्रमोद रंगे हाथ पकड़े गए
शिकायत मिलते ही निगरानी विभाग ने योजना बनाई। बुधवार को टीम ने हाजीपुर में जाल बिछाया।जैसे ही राहुल कुमार और उनके सहयोगी प्रमोद कुमार ने ₹50 हजार की रकम अपने हाथों में ली — निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। DSP सदानंद कुमार ने पुष्टि की कि घूस की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार और उनके सहयोगी प्रमोद कुमार को बरामद रकम सहित गिरफ्तार किया गया है और अब इन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
किसके इशारे पर मांगी गई इतनी बड़ी रकम अधिकारी दफ्तर छोड़ फरार, जांच शुरू
निगरानी विभाग अब उस असली सवाल की तह तक जाना चाहता है — आखिर किस बड़े अधिकारी के कहने पर यह मांग रखी गई थी।
कार्रवाई की भनक लगते ही खनन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर छोड़कर फरार हो गए। फरार अधिकारियों की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
- LPG Gas Crisis Bihar: पटना में 1.55 लाख सिलेंडरों का बैकलॉग, मुख्य सचिव Pratyay Amrit ने दिए सख्त निर्देश
- कनिष्का इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित
- PNG gas connection Bihar: LPG की लाइन से राहत, घर बैठे फ्री में करें ऑनलाइन आवेदन
और पढ़ें: Bihar Vigilance Department Hajipur