
फुलपरास विधानसभा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को स्थानीय स्व. प्रयागलाल यादव धर्मशाला में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सेन ने की।
कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर,महापुरुषों के विचारों को अपनाने का आह्वान
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी सुशील कुमार पासी ने कहा कि बिहार की सभी 243 सीटों पर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सिर्फ चुनाव लड़ना ही नहीं, बल्कि चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक विचारधारा बताया, जिसने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कई सरकारी संस्थाओं और योजनाओं को लागू किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी जाति-धर्म के लोगों को समान दृष्टि से देखा और सामाजिक न्याय की बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महात्मा गांधी के विचारों से जलती थी और कहा कि देश को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है।
फुलपरास के प्रयागलाल यादव धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी आवाज बुलंद कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा। वरिष्ठ नेता ज्योति झा ने कांग्रेस की नीति और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।
इस संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, ज्योति झा, सुबोध मंडल, मो. अमानुल्लाह, अभिनव पाठक, मनोज यादव, आनंद झा, कृष्णकांत गुड्डू, रघुनाथ झा राजा, रामसुंदर टरैत, काशी झा, कपलेश्वर यादव, सुबोध झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


