
झंझारपुर से गौतम झा की रिपोर्टअड़रियासंग्राम (झंझारपुर): केंद्रीय सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को अड़रियासंग्राम का दौरा किया। टीम हेलीकॉप्टर से वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में बने स्थायी हेलीपैड पर पहुँची। यहाँ पहुँचने पर मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने टीम का स्वागत किया।
टीम में अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया के अलावा अजय नारायण झा, एनी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव रितविक पांडे, संयुक्त सचिव राहुल जैन, निदेशक के. बालाजी, संयुक्त निदेशक कुमार विवेक, उप निदेशक मानस वाजपेई, विशेष कार्य पदाधिकारी ईंदरमीत सिंह और कार्यालय वित्त परामर्शी निर्मल कुमार मंडल शामिल थे।
डॉ. अरविंद पनगढ़िया के टीम ने किया सुगरवे वीयर फ्रंट और मिथिला हाट का किया दौरा,अड़रियासंग्राम पंचायत सचिवालय में किया वृक्षारोपण
टीम ने सबसे पहले अड़रिया संग्राम पंचायत सचिवालय पहुँचकर मुखिया ज्योति झा से मुलाकात की। यहाँ डॉ. पनगढ़िया ने वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की।
बैठक के बाद टीम ने विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इनमें समेकित बाल विकास सेवाएँ (झंझारपुर), दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, जीविका महिला उद्यमी, खेल परिसर का निर्माण (डीआरडीए मधुबनी), स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और कृषि विभाग द्वारा लगाए गए मखाना उद्यान के स्टॉल शामिल थे।
निरीक्षण के बाद टीम ने सुगरवे वीयर फ्रंट और मिथिला हाट का दौरा किया। इसके बाद वे परसाधाम पंचायत सचिवालय के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान मधुबनी जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार झा, पूर्व प्रमुख अनूप कश्यप, धर्मडीहा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह, अड़रियासंग्राम पैक्स अध्यक्ष भोला पासवान, समाजसेवी गौतम झा, पंचायत समिति प्रतिनिधि रामसेवक साहू, सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद ईशा, वार्ड पार्षद मोहम्मद हशमत, मिथिलेश पासवान, हजारी साहू, उमेश राम और ललित महतो मौजूद थे।


