
फारबिसगंज: अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार सुबह एक मामूली पार्किंग विवाद ने खूनी तांडव का रूप ले लिया। मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास सत्तू बेच रहे युवक रवि चौहान ने पिकअप चालक नबी हुसैन पर चाकू से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद भड़की भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे बिहार को हिलाकर रख दिया है।
फारबिसगंज: पार्किंग की बात पर हुई तकरार, देखते-देखते बह गया खून
अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जोगबनी निवासी नबी हुसैन अपनी पिकअप गाड़ी लेकर बाजार आया था। वहां पार्किंग को लेकर सत्तू विक्रेता रवि चौहान से तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि चौहान ने चाकू निकाल लिया और नबी हुसैन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वार इतना जोरदार था कि नबी का सिर लगभग धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
भीड़ ने लिया कानून अपने हाथ में
नृशंस हत्या की खबर फैलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी रवि चौहान को दबोच लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चौहान की हालत बेहद गंभीर हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस तरह एक पार्किंग विवाद दोहरी हत्या में बदल गया।
राजनीतिक घमासान, तेजस्वी ने साधा निशाना
इस घटना के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर सियासी बहस तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
- पंडौल में ईदगाह के पास व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच तेज
- बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को लेकर सरकार ने रफ्तार तेज की
- खुटौना में हत्या मामले के फरार आरोपियों पर कार्रवाई, घरों पर चस्पाया गया इस्तेहार
और पढ़ें: फारबिसगंज