
Fulparas road accident NH-27 Fulparas Road Accident: मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर खोपा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय दिनेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।
Fulparas road accident NH-27: मेले से घर लौट रहे थे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार, फुलपरास थाना क्षेत्र के कोनार गांव निवासी दिनेश यादव अपने साथियों गौरव कुमार और सरोज कुमार के साथ झंझारपुर प्रखंड के नवानी गांव में चैती नवरात्रा मेला देखने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे तीनों एक ही बाइक पर मेले से घर लौट रहे थे। इस Fulparas road accident NH-27 मामले में जो अपडेट सामने आया है, वह यही है।
इसी दौरान खोपा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिनेश यादव की मौत मौके पर ही हो गई।
एक घायल DMCH रेफर, दूसरा घर भेजा गया
घायल गौरव कुमार को खोपा चौक पर एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। वहीं, तीसरे घायल सरोज कुमार का प्रथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
दो मासूमों को छोड़ गए दिनेश
मृतक दिनेश यादव फुलदेव यादव के पुत्र थे और कोनार गांव के रहने वाले थे। उनके पीछे ढाई वर्ष की बेटी और एक वर्ष का बेटा है। दोनों मासूम बच्चे अपने पिता की इस अनहोनी से बेखबर लोगों का मुंह निहार रहे हैं।
माता, पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोनार गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण इस हृदयविदारक खबर से स्तब्ध हैं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा
फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। अज्ञात ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
- राजस्व में दोगुनी वृद्धि: बिहार खनन विभाग 3800 करोड़ का लक्ष्य करेगा हासिल
- दरभंगा LPG गैस संकट: 15 एजेंसियों पर छापा, 702 शिकायतें निपटाईं — अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी
- Ashok Choudhary College Class: मंत्री अशोक चौधरी बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचे, बोले- नर्वस हूं
और पढ़ें: Fulparas road accident NH-27