
घोघरडीहा: घोघरडीहा बाजार में गुरुग्राम में हुई चोरी के मामले में हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को एक ज्वेलर्स दुकान की जांच की। यह कार्रवाई आरोपी की निशानदेही पर की गई, जिससे मामले में नई जानकारी सामने आने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2025 को गुरुग्राम में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें घर में काम करने वाले नौकर पर ही चोरी का आरोप लगा था। आरोपी सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के बेलही गांव का रहने वाला बताया गया है।
घोघरडीहा में आरोपी की निशानदेही पर ज्वेलर्स दुकान में जांच की गई
मामले के जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल अमरजीत ने बताया कि गुरुग्राम निवासी आकृति जैन ने नौकर राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उस पर नगद और लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोप है।
पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक घर बेलही से गिरफ्तार कर सुपौल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम ले जाया गया। बाद में उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
घोघरडीहा बाजार में सीसीटीवी जांच और आगे की कार्रवाई की तैयारी
आरोपी राजकुमार की निशानदेही पर घोघरडीहा बाजार स्थित राजेन्द्र ज्वेलर्स में जांच की गई, जहां उसने चोरी के आभूषण बेचने की बात कही। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है।
हेड कॉन्स्टेबल अमरजीत ने बताया कि दुकान मालिक को जांच में सहयोग के लिए गुरुग्राम बुलाया जा रहा है और आगे संयुक्त जांच की जाएगी।
संबंधित खबरें
- फारबिसगंज में पार्किंग विवाद में खूनी खेल: सत्तू विक्रेता ने पिकअप चालक का सिर काटा, भीड़ ने आरोपी को पीट – पीटकर मार डाला
- पंडौल में ईदगाह के पास व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच तेज
- बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को लेकर सरकार ने रफ्तार तेज की
और पढ़ें: घोघरडीहा