घोघरडीहा प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन का अंतिम दिन गहमागहमी भरा रहा। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पर्चे दाखिल किए। वहीं, सदस्य पद के लिए 52 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी सरगर्मियां देखने को मिलीं।घोघरडीहा प्रखंड पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशी
[democracy id=”3″]
चिकना पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष देवकृष्ण मिश्र और केवटना पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष भोगीलाल यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा अन्य कई प्रत्याशियों ने भी नामांकन जमा कर अपने इरादे साफ कर दिए।
भोगीलाल यादव(दायें ) अपने पर्चे दाखिल करने के बाद
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धीरेंद्र धीरज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। कुल 15 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद और 52 ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनाव को लेकर सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया।
घोघरडीहा प्रखंड पैक्स चुनाव का बढ़ता महत्व
घोघरडीहा प्रखंड पैक्स चुनाव इस बार कई मायनों में महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्र में पैक्स समितियां सहकारी कार्यों, कृषि विकास और किसानों के वित्तीय प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती हैं। यह चुनाव क्षेत्र के नेतृत्व और विकास की दिशा तय करेगा।
चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों से जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। पैक्स समितियों का संचालन पारदर्शिता और जिम्मेदारी से हो, यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान, प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हर उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों के नारों और उत्साह ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में ढाल दिया।
चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच भी उत्साह चरम पर है।
घोघरडीहा प्रखंड पैक्स चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण पर नजरें टिकीं
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अगले चरण में नामांकन पत्रों की जांच और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। घोघरडीहा प्रखंड के लोग अपने नए प्रतिनिधियों के चयन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।