
घोघरडीहा: घोघरडीहा क्षेत्र में सड़क पर डंप बालू के कारण एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया है।
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बगराहा निवासी करीब 32 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान पिपरा कमलपुर निवासी अरुण कुमार साह के रूप में हुई है।
घोघरडीहा में सड़क पर जमा बालू के कारण बाइक फिसलने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार देर रात फुलपरास से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान इस्लामपुर और किसनीपट्टी के बीच सड़क पर जमा बालू के कारण उनकी बाइक अचानक फिसल गई और दोनों गिर गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया गया।
घोघरडीहा में इलाज के दौरान युवक की मौत से गांव में पसरा मातम
दरभंगा में इलाज के दौरान वीरेंद्र प्रसाद चौधरी की मौत हो गई। इस खबर के बाद उनके गांव में मातमी सन्नाटा छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
संबंधित खबरें
- खुटौना में 960 बोतल नेपाली शराब के साथ चार चक्का वाहन जब्त, चालक फरार
- बिहार में JDU विधायकों की राय, नीतीश के बाद CM को लेकर स्पष्ट संकेत
- खुटौना में लौकहा – झंझारपुर रेलखंड पर दिल्ली, पटना और दरभंगा के लिए ट्रेन सेवा की मांग तेज
और पढ़ें: घोघरडीहा