Ghoghardiha नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। इस हादसे में ब्रह्मोतरा गांव के 55 वर्षीय भगवानदत्त पासवान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। भगवानदत्त पासवान पिरोजगढ़ पंचायत के निवासी थे और ट्रैक्टर चालक का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, भगवानदत्त पासवान अपने ट्रैक्टर की वायरिंग को मिस्त्री से ठीक कराने के बाद ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहे थे। उसी समय अचानक किसी कारणवश वह ट्रैक्टर से उतर गए और वापस चढ़ने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत Ghoghardiha बाजार के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें Ghoghardiha से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।
Ghoghariha क्षेत्रों के लोगों ने जताया शोक
दुर्भाग्यवश, दरभंगा पहुंचने से पहले ही सकरी के पास भगवानदत्त पासवान ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे ब्रह्मोतरा गांव में मातम पसर गया। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सदमे में हैं, और उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव और क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के अनुसार भगवानदत्त पासवान मेहनती और ईमानदार व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत ने उनके परिवार को गहरी पीड़ा दी है।