
India Nepal Border Security: भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रबंधन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मोतिहारी में सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित पहली फील्ड सर्वे टीम बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने भाग लिया। India Nepal border security को सुदृढ़ करने के लिए सीमा सर्वेक्षण और सीमा स्तंभों के रखरखाव पर संयुक्त रणनीति तैयार की गई।
India Nepal border security: सात सीमावर्ती जिलों पर विशेष फोकस
बैठक में बिहार के सात सीमावर्ती जिलों से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इन जिलों में किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।
इन जिलों में सीमा स्तंभों की पहचान, स्थिति और रखरखाव के मुद्दे लंबे समय से लंबित थे। अब इन्हें तेजी से सुलझाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
5312 सीमा स्तंभों के रखरखाव पर सहमति
भारत-नेपाल सीमा पर कुल 5,312 सीमा स्तंभ लगे हैं। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने इनके रखरखाव, क्षतिग्रस्त या लापता स्तंभों को दोबारा स्थापित करने और नियमित निगरानी को लेकर द्विपक्षीय योजना तैयार की।
दोनों देशों के बीच समन्वित प्रयासों को तेज करने पर भी पूरी सहमति बन गई है।
बैठक में किन अधिकारियों ने लिया हिस्सा
इस उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल, सशस्त्र सीमा बल (SSB), सर्वे ऑफ इंडिया और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। नेपाल की ओर से सीमावर्ती जिलों के डीएम और सर्वे अधिकारियों ने भी भागीदारी की।
दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति ने इस पहल को और अधिक परिणाममुखी बनाने के संकेत दिए।
Vijay Kumar Sinha ने जताया भरोसा
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री Vijay Kumar Sinha ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सर्वेक्षण और स्तंभों के रखरखाव को लेकर यह पहली बैठक है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से दोनों देशों के बीच आपसी समन्वय मजबूत होगा और सीमा प्रबंधन व निगरानी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
संबंधित खबरें
- Pawan Singh Divorce: कोर्ट में पवन सिंह ने कहा – ज्योति संग नहीं रहना, One – Time Settlement को तैयार; पत्नी रही नदारद
- Fulparas Road Accident: नवरात्रा मेले से लौट रहे युवक की ट्रक से टक्कर में मौत, दो घायल
- राजस्व में दोगुनी वृद्धि: बिहार खनन विभाग 3800 करोड़ का लक्ष्य करेगा हासिल
और पढ़ें: India Nepal border security