
मधुबनी: खुटौना थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. कुसमार गांव में 24 जनवरी को 19 वर्षीय मन्नान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब कार्रवाई तेज कर दी है.
न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से इस्तेहार चस्पा किया और उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया.
मधुबनी: खुटौना हत्या मामला में पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने डुगडुगी बजाकर गांव में घोषणा की और आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किया. इस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर मौजूद रहे.
पुलिस ने फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलपरास पुरवारी टोल निवासी जयनारायण यादव और सुगापट्टी निवासी गुड्डू भिंडवार के घरों पर यह कार्रवाई की. दोनों आरोपी इस मामले में लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं.
इस्तेहार में साफ कहा गया है कि दोनों आरोपियों को 30 दिनों के भीतर न्यायालय में उपस्थित होना होगा.
आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. इस कदम का उद्देश्य आरोपियों पर दबाव बनाना और उन्हें कानून के दायरे में लाना है.
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है और लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास जारी है.
संबंधित खबरें
- दरभंगा में 2 करोड़ के जेवरात की लूट: पीड़ित व्यवसायी ने एसएसपी से की मांग
- लू और सुखाड़ की आशंका पर मधुबनी प्रशासन सक्रिय, विभागों को दी गई स्पष्ट जिम्मेदारी
- बिहार मधुबनी में डायल – 112 की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
और पढ़ें: मधुबनी