मधुबनी जिले के Khutauna प्रखंड के ललमनियां गांव में एनओसी प्राप्त भूमि पर पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच आरंभ हुआ।प्रशासनिक अधिकारियों, खुटौना, लौकहा, ललमनियां पुलिस बल एवं जिला से आए अतिरिक्त पुलिस बलों की मौजूदगी में सोमवार को निर्माण कार्य का आरंभ किया गया। प्रशासन ने बताया कि यह निर्माण कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक कि सभी कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित न हो जाए।

Khutauna : ललमनियां भूमि विवाद का जानिए जड़
भूमि विवाद का मूल कारण यह है कि स्व. बौएलाल मेहरा के खानदान के लोगों का दावा है कि उक्त भूमि में से 11 कट्ठा 9 धुर जमीन उनकी है। उनके अनुसार, उक्त भूमि में से 11 कट्ठा 9 धुर जमीन उनकी है जिसे उन्होंने पहले बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड को संस्कृत विद्यालय निर्माण हेतु बाजाफ्ता दान कर दिया था। काफी समय पहले उस ही भूमि पर पूजा पाठ के लिए एक राम जानकी मंदिर का निर्माण भी किया गया था। इन दावों के आधार पर बौएलाल मेहरा के खानदान ने निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की थी।
विगत 29 दिसंबर 2024 को इस भूमि पर जब पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया गया था, तब भी बौएलाल मेहरा के खानदान ने विरोध किया था।सोमवार को जब पुलिस प्रशासन की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में निर्माण कार्य को पुनः आरंभ किया गया, तो विरोध करने वाले खानदान के कुछ लोग फिर से मैदान में उतरे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि विरोध के कारण दो महिलाओं के चोटिल होने की सूचना भी मिली है।
कुछ समय पहले ही इस खानदान की महिला नीलम देवी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि जमीन पर निर्माण कार्य करने आए लोगों ने राम जानकी मंदिर को तोड़कर हटा दिया। इस मामले को लेकर विवाद और गहराने लगा है। सोमवार को जब पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य पुनः प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में आरंभ किया गया तो पुनः इसी खानदान ने विरोध प्रकट किया।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक कि न्यायसंगत तरीके से भूमि विवाद का समाधान नहीं हो जाता। इस प्रकरण में प्रशासन की निगरानी में कोई ढिलाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य में शामिल सभी पक्षों से अपेक्षित सहयोग लिया जाएगा ताकि विवाद का निवारण हो सके और कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़े।
निर्माण कार्य के दौरान मधुबनी के विभागीय कार्यपालक अभियंता श्री अभिषेक कुमार, फुलपरास एसडीएम श्री अभिषेक कुमार, एसडपीओ सुधीर कुमार, नियुक्त दण्डाधिकारी विजय प्रकाश तथा राजस्व दण्डा पदाधिकारी तारिक जावेद समेत कई उच्चाधिकारियों ने स्थल पर मौजूद रहकर कार्यवाही की निगरानी की। इन अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से संपन्न हो।


