
खुटौना: खुटौना क्षेत्र में नरहिया थाना पुलिस ने गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक चार चक्का वाहन को जब्त किया। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की चार चक्का वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लदी है और उसे सीमा क्षेत्र से लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में घेराबंदी की।
खुटौना में पुलिस की घेराबंदी के बाद चार चक्का वाहन से 960 बोतल नेपाली शराब बरामद
पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 960 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब बरामद की गई।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना ले आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
खुटौना में फरार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस की छापेमारी जारी
थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित खबरें
- बिहार में JDU विधायकों की राय, नीतीश के बाद CM को लेकर स्पष्ट संकेत
- खुटौना में लौकहा – झंझारपुर रेलखंड पर दिल्ली, पटना और दरभंगा के लिए ट्रेन सेवा की मांग तेज
- खुटौना सीमा पर 1288 बोतल नेपाली शराब जब्त, तीन बाइक बरामद
और पढ़ें: खुटौना