
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 12 जनवरी प्रगति यात्रा के दौरान Madhubani जिले के लिए की गई 9 बड़ी घोषणाओं को रिकॉर्ड समय में मंत्री परिषद और विभागीय स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बुधवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इन योजनाओं के विवरण और उनके जमीनी क्रियान्वयन की रूपरेखा साझा की। इन परियोजनाओं के लिए कुल 1,832 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है, जो बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, पर्यटन, यातायात और औद्योगिक विकास में क्रांति लाएगी।

Madhubani जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने की प्रेस वार्ता
Madhubani जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि 12 जनवरी 2025 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मधुबनी जिले के विकास हेतु की गई घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए सरकार एवं संबंधित विभागों से स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने आगे कहा कि अब सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर इन स्वीकृत योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। उनके अनुसार, यह कदम जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, “सभी योजनाओं पर निगरानी टीमें गठित की गई हैं। फरवरी के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।” उन्होंने बताया कि कमला नदी प्रोजेक्ट से 50,000 किसानों को लाभ होगा, जबकि औद्योगिक क्षेत्र से जिले का जीडीपी 10% बढ़ सकता है।ये परियोजनाएं मधुबनी को बिहार के विकास मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। सरकार के लक्ष्य के अनुसार, 2026 तक इनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
12 जनवरी 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले के विकास हेतु की गई घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए रिकार्ड समय में हुई स्वीकृति-जिलाधिकारीPosted by District Administration, Madhubani on Friday 7 February 2025
ये हैं CM नीतीश कुमार की Madhubani के लिए 9 घोषणा
- कमला-पुरानी कमला-जीवछ नदी इन्टर लिंकिंग परियोजना
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 04.02.2025
- लागत: 426.01 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- कमला नदी के अत्यधिक पानी को सुखाड़ इलाके में भेजकर बाढ़ नियंत्रण में सहायक
- सिंचाई सुविधा प्रदान कर लगभग 10,000 हेक्टेयर किसानों को सिचाई उपलब्ध कराना
- ग्रामीण क्षेत्र में जल उपलब्धता से मखाना, सिंधाड़ा, मछली आदि के उत्पादन में वृद्धि
- मधुबनी एवं दरभंगा जिले के वाटर आफ टेबल का रिचार्ज
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जैसे छठ के दौरान जल सुविधा सुनिश्चित करना
- पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 04.02.2025
- लागत: 266.5339 करोड़ एवं 481.60 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- मधुबनी जिले के झंझारपुर एवं दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड में कुल 796 हेक्टेयर भूमि सिंचाई की सुविधा
- पंडौल प्रखंड एवं मनीगाछी बेनीपुर प्रखंड में 19083 हेक्टेयर भूमि सिंचाई में वृद्धि
- मिथिला हाट का विस्तारीकरण
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 01.02.2025
- लागत: 7.78 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिथिला हाट का विस्तार, मनोरंजन पार्क का निर्माण
- स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार तथा आवागमन में सुविधा
- Madhubani में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 04.02.2025
- लागत: 14.53 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- रामपट्टी में बस अड्डे के निर्माण से जाम और प्रदूषण से मुक्ति, सुगम आवागमन तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार
- जयनगर शहीद चौक के पास आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 04.02.2025
- लागत: 178.00 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- आर.ओ.बी. के निर्माण से अतिरिक्त दूरी, समय व ऊर्जा की बचत, साथ ही जाम की समस्या से राहत
- Madhubani शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 04.02.2025
- लागत: 293.95 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- कनकपुर से जगतपुर तक सड़क निर्माण एवं पंडौल बाईपास से जोड़ने से जाम की समस्या में राहत
- नेपाल के तराई क्षेत्र एवं इण्डो-नेपाल बार्डर के साथ बेहतर संपर्कता
- औद्योगिक क्षेत्र विकास हेतु भूमि अधिग्रहण
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 04.02.2025
- लागत: 132.78 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- बनगामा गाँव के समीप 500 एकड़ भूमि में औद्योगिक क्षेत्र का विकास, निवेश प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन
- माँ सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल फुलहर स्थान का विकास
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- स्वीकृति तिथि: 04.02.2025
- लागत: 31.13 करोड़
- लाभ एवं महत्व:
- पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय आय सृजन, मधुबनी के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान
- मधुबनी जिला मुख्यालय के हवाई अड्डे का उड़ान योजना में समावेश
- घोषणा तिथि: 12.01.2025
- योजना: मंत्रालय से पत्राचार की प्रक्रिया में
- लाभ एवं महत्व:
- हवाई सम्पर्कता के माध्यम से तीव्र वैकल्पिक यातायात सुविधा, सड़क मार्ग के जाम से राहत
प्रेस वार्त्ता में उपस्थित थे अन्य अधिकारी
इस प्रेस वार्त्ता में नगर आयुक्त मधुबनी अनिल चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र और अन्य मीडिया प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी, ताकि मधुबनी जिले के विकास में तेजी लाई जा सके।


