मधुबनी जिले के खुटौना क्षेत्र में गीदड़ के हमलों ने स्थानीय निवासियों के बीच दहशत फैला दी है।बीते रविवार और सोमवार को खुटौना और लौकहा थाना क्षेत्र में गीदड़ के हमलों से तीन लोग घायल हो गए।खुटौना के गांधी चौक पर हमला
रविवार की देर शाम खुटौना बाजार के गांधी चौक पर गीदड़ ने दो लोगों को घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से लोग डर गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

लौकहा के पहाड़ी टोल पर घटना
सोमवार की रात लौकहा थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोल में 30 वर्षीय जंग बहादुर अपने घर के सामने डगरा बना रहे थे, तभी गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया। गीदड़ ने उनके हाथ पर काटा और शरीर के अन्य हिस्सों पर पंजा मारकर घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग लाठी-डंडा लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक गीदड़ भाग चुका था।
घायल जंग बहादुर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
- राष्ट्रीय वैश्य महासभा की बैठक में लौकहा के राजकुमार नायक बने जिला महासचिव,समाज में उत्साह
- मधुबनी जिले के खुटौना क्षेत्र में गीदड़ का आतंक, कई लोग घायल
- फुलपरास में सर्किल इंस्पेक्टर की क्राइम मीटिंग: सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
- लौकहा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी स्वर्गीय प्रमोद प्रियदर्शी को दी श्रद्धांजलि
- मधुबनी में जहरीली शराब से लोजपा नेताओं की मौत का शक: मचा हड़कंप
खुटौना क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल
गीदड़ के लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शाम 8 बजे के बाद लोग घरों में बंद हो जाते हैं और बाहर निकलने से डरते हैं।
ज्ञात हो कि 22 अक्टूबर को भी लौकहा के परती टोल में गीदड़ ने एक महिला और एक व्यक्ति पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। इन घटनाओं ने गीदड़ के आतंक को और बढ़ा दिया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी वन विभाग को दी जाएगी और गीदड़ को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।