Mithila क्षेत्र को उसकी पहली महिला DIG स्वप्ना गौतम मेश्राम मिली हैं, जिन्होंने पदभार संभालते हुए बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। साथ ही, मधुबनी के नए एसपी योगेंद्र कुमार ने भी पदभार ग्रहण किया। योगेंद्र कुमार पहले झंझारपुर अनुमंडल में एसीपी के रूप में सेवा दे चुके हैं।पूर्व एसपी सुशील कुमार का तबादला मुजफ्फरपुर SSP के रूप में हुआ है ।बिहार में 62 आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।
Mithila पुलिस रेंज की पहली महिला DIG स्वप्ना गौतम मेश्राम हैं महाराष्ट्र के मूल निवासी
Mithila क्षेत्र की पहली महिला DIG बनने वाली स्वप्ना गौतम मेश्राम 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे पटना के स्पेशल ब्रांच में एसपी और औरंगाबाद में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में, उन्होंने B-SAP 17, बोधगया के कमांडेंट के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में अपराध नियंत्रण और विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नजर रखने की प्राथमिकता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
स्वप्ना मेश्राम जो महाराष्ट्र की निवासी हैं ने कहा कि पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए गश्ती व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने ट्रैफिक संचालन को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने और डायल 112 सेवा को शिकायतों पर तेज कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकताओं में रखा है। उन्होंने क्षेत्र में साइबर अपराध रोकने के लिए विशेष कदम उठाने की भी बात कही।
इसके तहत, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के स्कूलों में छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग कर आम जनता को साइबर अपराधों से बचने के लिए शिक्षित किया जाएगा।Mithila क्षेत्र के तीनों जिलों के एसपी, डीएसपी और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर नई रणनीति बनाने की योजना के साथ, स्वप्ना मेश्राम ने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार की नई उम्मीद जगाई है।
स्वप्ना मेश्राम कई प्रतियोगी पुस्तकों की लेखिका हैं।
-
UPSC (Prelims 2025) General Studies (Paper 1) |
Topicwise Solved Papers with Explanation (2011-2024) | Swapna Gautam (IPS) | KBC Nano (24-033)
पुस्तक Link -
UPSC (Prelims 2025) General Studies (Paper 1 and 2) |
Topicwise Solved Papers with Explanation (2011-2024) | Swapna Gautam (IPS) & Sarrthi IAS | KBC Nano (24-035)
पुस्तक Link
मधुबनी के नए एसपी योगेंद्र कुमार ने संभाला पदभार
मधुबनी जिले के नए एसपी योगेंद्र कुमार ने 1 जनवरी को गार्ड्स की सलामी के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी रश्मि कुमारी सहित सभी डीएसपी उपस्थित थे। इससे पहले योगेंद्र कुमार झंझारपुर अनुमंडल में एसीपी के रूप में कार्य कर चुके हैं और जिले की पुलिसिंग को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस बदलाव के साथ, पूर्व एसपी सुशील कुमार का तबादला मुजफ्फरपुर कर दिया गया है, जहां वे एसएसपी का पद संभालेंगे। योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में मधुबनी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में नए कदम उठाए जाने की उम्मीद है।