
Madhubani– बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 जनवरी को Madhubani जिले का दौरा कर कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया। इस यात्रा का उद्देश्य जिले में चल रहे विकास कार्यों का मूल्यांकन और नई योजनाओं को लागू करना था।
नीतीश कुमार ने दुर्गीपट्टी से आरम्भ किया कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत दुर्गीपट्टी में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और निरीक्षण से की। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल जल योजना, पक्की नली गली योजना, और सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना जैसे कार्य शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण, और मनरेगा के तहत नव निर्मित पार्क का भी अवलोकन किया। पंचायत सरकार भवन और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर उन्होंने विकास की प्रगति का आकलन किया।
सीएम नीतीश कुमार का मधुबनी दौरा

सुबह 10:50: सीएम हेलीकॉप्टर से दुर्गीपट्टी पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल जल योजना और अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया।
सुबह 11:25: दुर्गीपट्टी पंचायत भवन के निर्माणाधीन भवन और डब्ल्यू०पी ०यू० का निरीक्षण किया।
दोपहर 12:45: संग्राम स्थित रिवर फ्रंट और जिले की अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया।
दोपहर 2:30: मिथिला हाट में जिले के अधिकारियों और नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
“मुख्यमंत्री जी का दौरा मिथिला की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने स्थानीय योजनाओं का निरीक्षण किया और जनता से जुड़े मुद्दों पर ऑन स्पॉट निर्णय लिए।”नीतीश कुमार ने सुक्की में नदी इंटरलिंकिंग का निरीक्षण और संग्राम में रिवर फ्रंट का किया उदघाटन
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुक्की में कमला और जीवछ नदी इंटरलिंकिंग योजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना क्षेत्र में जल प्रबंधन और सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह योजना स्थानीय कृषि को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में जल संकट को कम करने का लक्ष्य रखती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंझारपुर के संग्राम क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने सुगरवे रिवर फ्रंट और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पश्चिमी कोशी नहर के अंतिम छोड़ का निरीक्षण किया, जो जिले के जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं में एक अहम भूमिका निभा रहा है।

अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले की प्रगति, विकास योजनाओं की स्थिति, और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर स्थानीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जीविका योजना की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सम्मान को बढ़ाने में सहायक रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं और गरीब वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हमेशा तत्पर रही है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री के दौरे को क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर समस्या का ऑन स्पॉट समाधान करने में सक्षम हैं।
जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके आने से जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके जीवन में सुधार होगा।इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, जिले की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह, और परिवहन मंत्री शीला मंडल भी मौजूद थे। सभी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।


