
Pawan Singh Divorce 2026: भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में बुधवार को आरा कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। जस्टिस आशुतोष कुमार के सामने पवन सिंह ने साफ कह दिया कि वे ज्योति के साथ नहीं रहना चाहते और तलाक चाहते हैं। उन्होंने Pawan Singh divorce 2026 के इस मामले में वन-टाइम सेटलमेंट के लिए भी अपनी सहमति जताई।
वहीं, ज्योति सिंह इस बार सुनवाई में नदारद रहीं, जिससे मामले में आगे की कार्यवाही नहीं हो सकी।
Pawan Singh divorce 2026: ज्योति की मांग हैं, 10 करोड़ और बंगला
पिछली सुनवाइयों में ज्योति सिंह ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि वे शादी बचाना चाहती हैं, लेकिन अगर पवन सिंह तलाक चाहते हैं तो एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये और एक बंगला देना होगा।
उनके वकील विष्णुधर पांडेय के मुताबिक, ज्योति के पास आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है। पवन सिंह की पत्नी होने की पहचान की वजह से निजी क्षेत्र में काम करना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है।
सात साल की शादी, पांच साल की अनदेखी
ज्योति सिंह ने कोर्ट में भावुक होते हुए बताया कि सात साल की शादी में लगभग पांच साल से उन्हें न भावनात्मक सहारा मिला, न आर्थिक मदद। उन्होंने खुद को एक पत्नी का दर्जा और हक न मिलने की बात कही।
इसी बीच, पवन सिंह की पूर्व गर्लफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी ज्योति की एलिमनी मांग का खुलकर समर्थन किया, जिसने इस विवाद को और सुर्खियों में ला दिया।
Hindu Marriage Act के तहत चल रहा मामला
यह मामला हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 24 और 25 के तहत सुना जा रहा है, जो अंतरिम और स्थायी एलिमनी से संबंधित हैं। कोर्ट ने अभी तक अंतिम फैसले से पहले सुलह को प्राथमिकता दी है।
पवन सिंह की कानूनी टीम ने 10 करोड़ की मांग को अत्यधिक बताते हुए चुनौती दी है। उनका कहना है कि कोई भी वित्तीय समझौता अभिनेता की सत्यापित आर्थिक स्थिति के आधार पर ही होना चाहिए।
2022 से चल रहा तलाक का सिलसिला
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2018 में हुई थी। 2022 से तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई। कई सुनवाइयों में पवन सिंह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कोर्ट नहीं पहुंचे, जिससे
मामला लंबा खिंचता रहा। अब जबकि दोनों पक्षों की शर्तें सामने आ चुकी हैं, अगली तारीख पर सेटलमेंट की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
- Fulparas Road Accident: नवरात्रा मेले से लौट रहे युवक की ट्रक से टक्कर में मौत, दो घायल
- राजस्व में दोगुनी वृद्धि: बिहार खनन विभाग 3800 करोड़ का लक्ष्य करेगा हासिल
- दरभंगा LPG गैस संकट: 15 एजेंसियों पर छापा, 702 शिकायतें निपटाईं — अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी
और पढ़ें: Pawan Singh divorce 2026