
फुलपरास: फुलपरास के खुटौना प्रखंड अंतर्गत लौकहा बाजार निवासी फुलपरास बैंक शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार श्रीवास्तव को होटल कौटिल्य विहार पटना में आयोजित भव्य समारोह में वेस्ट ब्रांच मैनेजर के रूप में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में बैंक प्रबंधक के परिवार के सभी सदस्य और बैंक से जुड़े वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक बिहार झारखंड अनुराग जोशी ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
फुलपरास बैंक शाखा को उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड मिला
बता दें कि मुजफ्फरपुर जोन के 303 बैंक शाखाओं में सबसे उत्कृष्ट कार्य करने के कारण फुलपरास बैंक शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार श्रीवास्तव को यह अवार्ड दिया गया। उन्हें यह अवार्ड मिलने से स्थानीय बैंक शाखा के सभी कर्मचारी और उनके चाहने वाले खुश हैं।
कुंदन कुमार श्रीवास्तव के सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर
अनुमंडल क्षेत्र के खुटौना प्रखंड अंतर्गत लौकहा बाजार निवासी शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार को यह सम्मान मिलने पर उनके घर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर ने फुलपरास बैंक शाखा के कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल बना दिया है।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा में सड़क पर डंप बालू से हादसा, एक युवक की मौत
- खुटौना में 960 बोतल नेपाली शराब के साथ चार चक्का वाहन जब्त, चालक फरार
- बिहार में JDU विधायकों की राय, नीतीश के बाद CM को लेकर स्पष्ट संकेत
और पढ़ें: फुलपरास