
Phulparas थाना क्षेत्र के बथनाहा पंचायत के भरही गांव के 22 वर्षीय युवक प्रणव कुमार की हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या कर दी गई। मृतक के पिता चन्द्रकांत मरैता ने बताया कि उनका बेटा वहां मजदूरी का काम करता था।
Phulparas थाना ने शिनाख्ती के बाद परिजन को किया सूचित,शोक में डूबा परिवार और गांव
प्रणव कुमार पिछले कुछ सालों से हरियाणा में एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। करीब छह महीने पहले वह अपने गांव लौटा था, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से हरियाणा चला गया। हरियाणा में बीते रविवार की रात किसी अज्ञात के द्वारा उनकी हत्या करके शव को गुरुग्राम के सेक्टर 35 में सनबीम कंपनी के पीछे सड़क किनारे फेंक दिया।
हरियाणा पुलिस ने रात करीब 12:40 बजे शव बरामद किया और उसे बादशाहपुर थाना, गुरुग्राम ले गई। शिनाख्त होने के बाद, हरियाणा पुलिस ने Phulparas थाना को सूचना दी। इसके बाद फुलपरास पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मृतक के पिता चन्द्रकांत मरैता अपने बेटे का शव लेने हरियाणा जाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रणव अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। उसकी मां की मृत्यु करीब 10 साल पहले एक गंभीर बीमारी से हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने पिता और छोटे भाई के साथ रहता था।
प्रणव की मौत की खबर सुनकर उनके पिता व छोटे भाई पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना की सूचना से परिजनों सहित ग्रामीणों में मायूसी छा गई है।


