
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदै गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जख्मी बबलू यादव ने अपने बयान में बताया कि जिस जमीन पर वह घर बना रहा था, उसका पहले पंचायती के माध्यम से बंटवारा किया गया था और सभी हिस्सेदार अपने-अपने हिस्से में घर बना रहे थे।
फुलपरास में जमीन बंटवारे के बाद घर निर्माण के दौरान हुआ विवाद और मारपीट
बबलू यादव के अनुसार जब वह अपने हिस्से में घर बनाने लगा, तब नरेश यादव सहित अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह घायल हो गया।
घायल अवस्था में वह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर इलाज करा रहा था, तभी दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति के माध्यम से उसे धमकी भी दिलवाई गई।
फुलपरास थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
घटना के बाद पीड़ित के बयान पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
- Bihar Crime News: पटना में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चाचा समेत दो गिरफ्तार; एक फरार
- घोघरडीहा : सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इनरवा गांव में डाकबाबू ज्ञाननेन्दु यादव के परिजन से भेंट कर दी सांत्वना
- फुलपरास बैंक प्रबंधक कुंदन कुमार श्रीवास्तव को पटना में वेस्ट ब्रांच मैनेजर के रूप में सम्मान
और पढ़ें: फुलपरास