
मधुबनी: मधुबनी पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जिले के टॉप–10 वांछित अपराधियों में शामिल अमरेन्द्र पासवान को गुरुवार की दोपहर फुलपरास थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। अमरेन्द्र पासवान, पिता भिखारी पासवान, निवासी बेलमोहन, लंबे समय से नेपाल के कुछ अपराधियों के साथ मिलकर सक्रिय गैंग चलाने के आरोप में पुलिस के रडार पर था। छापामारी उस वक्त की गई जब सूचना मिली कि वह फुलपरास और अररिया संग्राम थाना सीमा के आसपास किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है।
टीम के पहुंचते ही उसे घेरकर पकड़ लिया गया और पूछताछ के बाद फुलपरास थाना लाया गया। बताया जाता है कि अमरेन्द्र का गैंग घरों में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट, डकैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। दरभंगा और मधुबनी जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती, लूट, गृह–भेदन और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर कांड शामिल हैं।
मधुबनी जिले के टॉप–10 वांछित अपराधी में शामिल था अमरेन्द्र पासवान
सूत्रों ने बताया कि लगभग 35 वर्षीय अमरेन्द्र पिछले पंद्रह वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उसका नेटवर्क इतना मजबूत था कि वह कई जिलों में वारदातें करके आसानी से बच निकलता था। पुलिस का कहना है कि उसके भाई शिगुल पासवान और भतीजा मिथुन पासवान भी कई मामलों में जेल में बंद हैं जबकि पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी चोरी और डकैती के आरोप पहले से दर्ज हैं।
अमरेंद्र पासवान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। अधिकारियों ने कहा कि उसकी लगातार बढ़ती सक्रियता के कारण मधुबनी और आसपास के इलाकों में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा था। फुलपरास थाना पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं पर महत्वपूर्ण नियंत्रण स्थापित होगा।
अमरेन्द्र पासवान का अपराधिक इतिहास
01.फुलपरास थाना कांड सं0:- 125/98 दिनांक-21.07.018 धारा-457/380 भा०द०वि०
02. फुलपरास थाना कांड सं0: 298/14 दिनांक 11.11.014 धारा-394 भा०द०वि०
03. फुलपरास थाना कांड सं0:- 14/15 दिनांक-14.01.015 धारा-401/413/414 भा०द०वि०
फुलपरास थाना कांड सं0:- 127/15 दिनांक-27.04.015 धारा-147/140/149/323/324/353/333/307/427/216 (ए) भा०द०वि०
05. फुलपरास थाना कांड सं0:- 98/12 दिनांक-14.04.012 धारा-143 / 323/307/354/447 / 504 भा०द०वि०
06. फुलपरास थाना कांड सं0:- 142/16 दिनांक-11.05.016 धारा-475/380/411 भा०द०वि०
07. फुलपरास थाना कांड सं0:- 507/24 दिनांक-28.11.024 धारा- 309 (4) बि०एन०एस० 2023
08. फुलपरास थाना कांड सं0:- 225/25 दिनांक-28.09.025 धारा 331 (4)/331 (5) बि०एन०एस० 2023
09. फुलपरास थाना कांड सं0:- 57/18 दिनांक-06.04.018 धारा-272/273 भा०द०वि० एवं 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधि० ।
10. मधेपुर (आर०एस० सिविर) थाना कांड सं0:- 30/14 दिनांक-24.02.014 धारा-395/397 भा०द०वि०
11. मधेपुर (आर०एस० सिविर) थाना कांड सं0:- 87/14 दिनांक-26.04.014 धारा-395/397/120 (बी) भा०द०वि०
12. भैरवस्थान थाना कांड सं०:- 85/15 दिनांक-10.10.015 धारा 395/397 भा०द०वि०
13. जाले (दरभंगा) थाना कांड सं0:- 84/15 दिनांक 18.05.015 धारा 395/397 भा०द०वि०
14. सकतपुर (दरभंगा) थाना कांड सं०:- 20/09 दिनांक-02.04.09 धारा- 395/398/412 भा०द०वि०
15. झंझारपुर थाना कांड सं0:- 14/15 दिनांक-13.01.015 धारा- 392 भा०द०वि०
16. अररिया संग्राम थाना कांड सं0:- 218/14 दिनांक-03.12.014 धारा 392 भा०द०वि०
17. लौकहा थाना कांड सं0:- 220/14 दिनांक-15.11.014 धारा 379 भा०द०वि०
18. रूद्रपुर थाना कांड सं0:- 53/21 दिनांक-16.05.021 धारा 324 / 307/458/382/511/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट।
19. रहिका थाना कांड सं0:- 131/25 दिनांक-03.06.025 धारा 310 (2) बि०एन०एस० 2023
20. केवटी (दरभंगा) थाना कांड सं0:- 19/25 दिनांक-25.01.025 धारा 310(2)/311 बि०एन०एस० 2023
21. केवटी (दरभंगा) थाना कांड सं0:- 42/25 दिनांक-22.02.025 धारा- 310 (2) बि०एन०एस० 2023
22. पंडौल थाना कांड सं0-225/25 दिनांक-28.09.025 धारा- 310 (2) बि०एन०एस० 2023
23. सदर (दरभंगा) थाना कांड सं0:- 124/25 दिनांक-02.02.025 धारा 310 (2) बि०एन०एस० 2023


