
Ration Card Aadhar Link Bihar: बिहार में राशन कार्ड को आधार से जोडने की डेडलाइन 31 मार्च तय की गई है, लेकिन अभी भी 2.37 लाख लाभार्थियों की लिंकिंग बाकी है। समय रहते प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो इन लोगों का मुफ्त अनाज बंद हो सकता है।
Ration Card Aadhar link Bihar: क्यों जरूरी है आधार लिंकिंग और eKYC?
सरकार का मकसद सिस्टम को पारदर्शी बनाना और फर्जी राशन कार्डों को बाहर करना है। इसी के तहत राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग कराई जा रही है, ताकि सरकारी अनाज केवल सही व्यक्ति तक पहुंचे। इस Ration Card Aadhar link Bihar मामले में जो अपडेट सामने आया है, वह यही है।
इसके साथ ही विभाग संदेहास्पद राशन कार्डों की भी छंटनी कर रहा है। कुल 2.07 लाख ऐसे कार्डों की पहचान हुई थी, जिनमें से 1.25 लाख का निपटारा हो चुका है। बचे हुए 82 हजार संदिग्ध कार्डों की जांच टीम घर-घर जाकर कर रही है। जांच में जानकारी गलत निकली तो कार्ड तुरंत रद्द होगा।
कैसे कराएं आधार लिंकिंग और eKYC?
प्रक्रिया पूरी तरह सरल रखी गई है। कार्डधारक को परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड लेकर नजदीकी PDS राशन दुकान पर जाना होगा। वहां e-PoS मशीन पर अंगूठे का निशान लेकर ई-केवाईसी पूरी कर दी जाएगी।
विभाग ने पीडीएस दुकानदारों को भी निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के लाभार्थियों को जागरूक करें और बिना वेरिफिकेशन के किसी को राशन न दें।
देरी की तो पड़ सकती है भारी
विभाग ने चेतावनी दी है कि आखिरी समय में सर्वर पर लोड बढ़ने से परेशानी हो सकती है। इसलिए लोगों से अपील है कि अभी से नजदीकी राशन दुकान पर जाकर यह काम निपटा लें। एक छोटी सी लापरवाही परिवार के रसोई के बजट पर भारी पड सकती है।
संबंधित खबरें
- EWS Certificate Bihar: बिहार सरकार की नई गाइडलाइन जारी, 28 सवाल – जवाब में समझें पूरी प्रक्रिया
- India Nepal Border Security: मोतिहारी में दोनों देशों की हाई – लेवल बैठक, 5312 सीमा स्तंभों के रखरखाव पर बनी सहमति
- Pawan Singh Divorce: कोर्ट में पवन सिंह ने कहा – ज्योति संग नहीं रहना, One – Time Settlement को तैयार; पत्नी रही नदारद
और पढ़ें: Ration Card Aadhar link Bihar