
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खासम खास राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उन्हें यह धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से प्राय हुआ।धमकी अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात अपराधी जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन ने दी है। संजय यादव, जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खासमखास माने जाते हैं।वे इस संबंध में पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।संजय यादव को 18 जनवरी शनिवार को एक व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुआ। जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को गैंगस्टर बताते हुए 20 करोड़ रुपये की मांग की।
धमकी देने वाले जोगा डॉन ने कहा, "मैं गैंगस्टर हूं, हमारे कई लोग जेल में भी हैं। अभी मैं अमेरिका से बोल रहा हूं। तुम मुझे 20 करोड़ रुपए दो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।सांसद को परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई।
RJD राज्यसभा सांसद संजय यादव के केस की पुलिस ने शुरू कर दी है पड़ताल
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मामले की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीजीपी और गृह मंत्रालय को दी गई है। राजद प्रवक्ता ने संजय यादव और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पटना सचिवालय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ने कहा धमकी देने वाले की पहचान के लिए नंबर को सर्विलांस पर डाला गया है।
राजद सांसद संजय यादव की शिकायत पर सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। सचिवालय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तकनीकी सहायता से कॉलर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
तेजस्वी यादव के खासम खास हैं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद संजय यादव
राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि संजय यादव को अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात अपराधी जोगा डॉन ने धमकी दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संजय यादव और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।

जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का निवासी है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोस्ट वांटेड अपराधी है और हरियाणा पुलिस की सबसे वांटेड सूची में दूसरे नंबर पर रहा है। 2017 में पानीपत में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वह वांछित है।संजय यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही गांव के निवासी हैं। वह 2024 से बिहार से राजद के सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं। संजय यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं और उनके राजनीतिक सलाहकार भी हैं।