
घोघरडीहा: घोघरडीहा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बथनाहा में सोमवार को भी शिक्षक नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पूर्व मुखिया उमानाथ मंडल उर्फ बिट्टू मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) घोघरडीहा पहुंच गए तथा केंद्र का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
देखते ही देखते बीआरसी परिसर के बाहर छात्रों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बीआरसी में मौजूद शिक्षकों एवं कर्मियों ने मुख्य द्वार बंद कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी बाहर ही डटे रहे और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
घोघरडीहा के बथनाहा विद्यालय में शिक्षक नहीं पहुंचे, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
समाचार प्रेषण तक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं करेंगे और विद्यालय में नियमित पठन-पाठन बहाल करने का ठोस आश्वासन नहीं देंगे, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पिछले कई दिनों से शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। छात्र प्रतिदिन विद्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन शिक्षक अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें बिना पढ़ाई के लौटना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ रही है।
घोघरडीहा में छात्र की मौत के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था ठप
गौरतलब है कि गत गुरुवार को विद्यालय परिसर से सटे तालाब में डूबने से पांचवीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद से विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उसी के बाद से शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रशासन को होने के बावजूद अब तक विद्यालय में सामान्य व्यवस्था बहाल करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि वरीय प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करें, विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य शुरू कराया जाए तथा छात्र की मौत के बाद उत्पन्न परिस्थितियों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा में खेत में करंट लगने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम
- घोघरडीहा कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, मंत्री शीला मंडल ने युवाओं को दिलाई शपथ
- फुलपरास में पूर्व सैनिक महेंद्र नारायण कुंवर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
और पढ़ें: घोघरडीहा