
फुलपरास: फुलपरास नगर पंचायत के वार्ड संख्या-06 स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को तीन दिनों से चल रहे वैदिक पूजा-अनुष्ठान के समापन के साथ भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
फुलपरास के राम-जानकी मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
शिवलिंग स्थापना का अनुष्ठान विद्वान आचार्यों एवं पंडितों के निर्देशन में वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान पूरे मंदिर परिसर में शंखध्वनि, घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
सावन के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया।
फुलपरास में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया
इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रामपुकार साह उर्फ खूराना, सचिव भरत कामत, कोषाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मिठू कामत, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि शिवलिंग की स्थापना के साथ मंदिर में नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा के बथनाहा विद्यालय में शिक्षक नहीं पहुंचे, ग्रामीणों ने बीआरसी का घेराव किया
- घोघरडीहा में खेत में करंट लगने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम
- घोघरडीहा कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, मंत्री शीला मंडल ने युवाओं को दिलाई शपथ
और पढ़ें: फुलपरास