
फुलपरास: फुलपरास नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र नारायण कुंवर उर्फ फौजी साहेब के निधन पर भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद, मधुबनी की ओर से उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फुलपरास में पूर्व सैनिक महेंद्र नारायण कुंवर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय महेंद्र नारायण कुंवर के सैन्य जीवन, देश सेवा और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने राष्ट्र की सेवा की और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज तथा संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्र और पूर्व सैनिक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
फुलपरास में पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सैनिक, पुलिस और जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद, मधुबनी के जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर, झंझारपुर अध्यक्ष उदगार झा, पूर्व सैनिक नवीन कुमार झा, अनिल सिंह, परिषद के संयोजक अनिल कुमार मिश्र, वीर वीरेन्द्र प्रताप, सुनील कुमार सिंह, राधाकांत सिंह, राघवेंद्र शर्मा, गणेश महतो, सुदिन झा, थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार एवं पुलिस बल सहित भाजपा नेता राम सुंदर यादव, कृष्ण कुमार सिंह यादव, दुर्गानंद ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश कुमार यादव, राजधर यादव और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर झंझारपुर भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र कुमार यादव, शिशिर कुमार मिश्रा, संजय रजक, नगर पंचायत मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह सहित कई अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा में मंत्री शीला मंडल ने दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया
- घोघरडीहा में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर पर मिथिलांचल संघर्ष समिति ने मनाया जश्न
- फुलपरास में अभियान बसेरा 2.0 के तहत 19 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि का पर्चा
और पढ़ें: फुलपरास