
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकहारा में मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखे गए चावल की चोरी का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक के आवेदन पर फुलपरास थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विद्यालय प्रबंधन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फुलपरास के एकहारा विद्यालय से मध्याह्न भोजन का 8 क्विंटल चावल चोरी
प्रधानाध्यापक राम नन्दन कुमार रजक ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे विद्यालय पहुंचने पर चावल भंडारण कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि कुल 12 क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम चावल में से करीब 8 क्विंटल चावल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना 30 जुलाई की रात में हुई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पोद्दार एवं सचिव विमल देवी को सूचना दी गई। इसके बाद अध्यक्ष ने फुलपरास थाना को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम विद्यालय पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
फुलपरास पुलिस ने चावल चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि प्रधानाध्यापक के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा के बथनाहा विद्यालय में छात्र की मौत के बाद पढ़ाई फिर शुरू
- घोघरडीहा में दो माह में 30 घरों में चोरी, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
- फुलपरास के राम – जानकी मंदिर में शिवलिंग की प्राण – प्रतिष्ठा संपन्न
और पढ़ें: फुलपरास