
घोघरडीहा: घोघरडीहा (मधुबनी) में बिहार सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह फुलपरास विधायक शीला मंडल ने नगर पंचायत क्षेत्र में दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और जदयू कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
घोघरडीहा में मंत्री शीला मंडल ने दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया
पहली परियोजना के तहत नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में भिखारी मंडल के घर से विशाल दुकान तक सड़क की मरम्मत 7.53 लाख रुपये की लागत से कराई गई। वहीं दूसरी परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-3 में रंजीत सदाय के घर से गूगली कामत के घर तक 24.44 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया।
मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से लोगों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
घोघरडीहा में सड़क निर्माण से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रही है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उद्घाटन समारोह में घोघरडीहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामनरेश कामत, फुलपरास प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र नारायण कामत सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर पर मिथिलांचल संघर्ष समिति ने मनाया जश्न
- फुलपरास में अभियान बसेरा 2.0 के तहत 19 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि का पर्चा
- फुलपरास में शादी का झांसा, अपहरण और दुष्कर्म के आरोप; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
और पढ़ें: घोघरडीहा