
जानकारी के अनुसार हरियरी गांव निवासी 23 वर्षीय मनोहर महतो और कालापट्टी बरही गांव निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार महतो अपने मौसेरे भाई की बारात में शामिल होने जा रहे थे।
फुलपरास में सड़क जाम के दौरान विवाद बढ़ने पर चली गोली
बताया गया है कि वार्ड नंबर 9 स्थित पानी टंकी के पास सड़क पर दो ट्रैक्टर खड़े थे, जिससे रास्ता जाम था। उसी जगह गांव के कुछ युवक बाइक लेकर खड़े थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने के बाद गोली चल गई, जिसमें दोनों मौसेरे भाइयों को हाथ और पेट में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
फुलपरास गोलीकांड के बाद घायलों को दरभंगा रेफर किया गया
घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरे पक्ष के रतन महतो भी हाथ की अंगुली कटने की स्थिति में अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि लिखित बयान मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
- युवाओं को निगल रहा है ‘सूखा नशा’ ,बिहार की चुप्पी कब टूटेगी?
- खुटौना कुसमार में आपसी विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
- कटिहार में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक की पिटाई, स्कूल में हंगामा
और पढ़ें: फुलपरास