
फुलपरास: फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के गेहुमा बैरिया निवासी तथा शिक्षक दंपति ब्रह्मदेव यादव और गायत्री कुमारी के ज्येष्ठ पुत्र राजेश रंजन का 70वीं बीपीएससी में बीडीओ पद पर चयन होने पर विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गुरुवार को प्रखंड प्रमुख रामपुकार यादव, लौकही के जिला पार्षद रामलखन यादव, राजद जिलाध्यक्ष वीरबहादुर राय तथा राजद नेता रामबहादुर यादव सहित कई लोगों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
फुलपरास के राजेश रंजन के बीडीओ बनने पर पैतृक गांव में सम्मान समारोह
घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्यनारायण यादव शिक्षक सेवा सदन में भी समारोहपूर्वक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजेश रंजन को पाग, दोपट्टा और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
राजेश रंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ इनरवा निवासी अपने मामा जयप्रकाश को भी दिया।
फुलपरास के राजेश रंजन की सफलता पर शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
सम्मान समारोह में राजद के प्रदेश महासचिव चुल्हाई कामत, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी डॉ. एस.के. कुंवर, शिक्षाविद विनोद सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनरेश यादव, शिक्षक नेता जयप्रकाश, लालमणि यादव, प्रमोद कुमार, रामअवतार यादव, बेचन राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने राजेश रंजन को बीडीओ पद पर चयनित होने की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित खबरें
- फुलपरास एसडीपीओ कार्यालय का ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने किया प्रथम निरीक्षण
- फुलपरास में 13 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
- फुलपरास में शिशिर मिश्रा का दावा, बकीपुर उपचुनाव में भाजपा का साधारण कार्यकर्ता भी जीतेगा
और पढ़ें: फुलपरास