
फुलपरास: फुलपरास में मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवम धाकड़ ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का प्रथम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में ग्रामीण एसपी ने कहा कि पदभार संभालने के बाद जिले के सभी एसडीपीओ कार्यालयों का क्रमवार निरीक्षण किया जा रहा है।
फुलपरास एसडीपीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था की हुई समीक्षा
ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने चोरी, लूट, शराब तस्करी, महिला अपराध सहित सभी प्रकार की आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित गश्ती, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया।
फुलपरास में ग्रामीण एसपी ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
ग्रामीण एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, फुलपरास थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्य, लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार, नरहिया थानाध्यक्ष नीलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में 13 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
- फुलपरास में शिशिर मिश्रा का दावा, बकीपुर उपचुनाव में भाजपा का साधारण कार्यकर्ता भी जीतेगा
- घोघरडीहा पीएचसी में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, जांच के आदेश
और पढ़ें: फुलपरास