
घोघरडीहा: घोघरडीहा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया भूमि उपसमाहर्ता फुलपरास सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद उत्सव और प्रेक्षक सह जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू की उपस्थिति में पूरी कराई गई।
चुनाव को लेकर नगर पंचायत परिसर में दिनभर गतिविधियां चलती रहीं और मतदान के बाद परिणाम की घोषणा की गई।
घोघरडीहा नगर पंचायत में विभिन्न वार्ड पार्षदों के बीच हुआ मुकाबला
पहले सदस्य पद के लिए वार्ड छह की पार्षद फूलकुमारी देवी और वार्ड पांच की पार्षद आरती देवी ने नामांकन किया। मतदान में आरती देवी को 8 मत मिले, जबकि फूलकुमारी देवी को 3 मत प्राप्त हुए। इस तरह आरती देवी ने पांच मतों से जीत दर्ज की।
दूसरे सदस्य पद के लिए वार्ड आठ के लक्ष्मण झा और वार्ड नौ के अरुण कुमार झा मैदान में थे। मतदान में लक्ष्मण झा को 7 और अरुण कुमार झा को 4 मत मिले। वहीं तीसरे पद पर वार्ड 11 के राकेश कुमार पासवान ने वार्ड एक के उमेश राम को तीन मतों से हराकर जीत हासिल की।
घोघरडीहा में विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देकर दी गई बधाई
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने सभी विजयी वार्ड पार्षदों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विकास कुमार, सीओ शंशाक सौरव और पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका पारुल भी मौजूद रहीं।
मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल और उपमुख्य पार्षद प्रमिला देवी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रतिनिधित्व की भावना इस चुनाव में दिखाई दी है और नगर पंचायत को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
- फुलपरास पहुंचने पर मंत्री शीला मंडल का कई जगहों पर भव्य स्वागत
- सम्राट चौधरी की अंग्रेजी को लेकर कर रहे हैं ट्रॉलर्स ट्रॉल्स, उमा भारती ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी – खोटी
- बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण एसपी की तैनाती को मंजूरी, कानून – व्यवस्था पर सरकार का बड़ा फैसला
और पढ़ें: घोघरडीहा