
फुलपरास: फुलपरास क्षेत्र में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहुंची शीला मंडल का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।
मंत्री शीला मंडल के स्वागत के लिए खोपा, सिजौलिया, फुलपरास और गोरगमा सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फुलपरास पहुंचने पर मंत्री शीला मंडल ने मंदिरों में पूजा और महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
मंत्री शीला मंडल ने सिजौलिया स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर और बथनाहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने फुलपरास लोहिया चौक स्थित डॉ राममनोहर लोहिया की प्रतिमा और जीरो पॉइंट स्थित पूर्व गृह राज्य मंत्री सह पूर्व राज्यपाल स्व धनिकलाल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उनके साथ जदयू के कई नेता और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
फुलपरास में मंत्री शीला मंडल ने विकास और रोजगार को सरकार की प्राथमिकता बताया
बेलहा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में न्याय के साथ विकास का कार्य लगातार जारी है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन और पलायन रोकने पर सरकार विशेष रूप से काम कर रही है।
संबंधित खबरें
- सम्राट चौधरी की अंग्रेजी को लेकर कर रहे हैं ट्रॉलर्स ट्रॉल्स, उमा भारती ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी – खोटी
- बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण एसपी की तैनाती को मंजूरी, कानून – व्यवस्था पर सरकार का बड़ा फैसला
- फुलपरास के कालापट्टी बरही गांव में बारात जा रहे दो युवकों को गोली लगी, गांव में अफरा – तफरी
और पढ़ें: फुलपरास