
घोघरडीहा: घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के हटनी गांव निवासी और झंझारपुर के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
64 वर्षीय राकेश मिश्र मृदुभाषी, व्यवहारकुशल और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वह नौवाबाखर पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके थे और लंबे समय तक सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
घोघरडीहा के राकेश मिश्र ने भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश मिश्र एक कुशल संगठनकर्ता थे और उनके योगदान की बदौलत भाजपा संगठन को झंझारपुर क्षेत्र में मजबूती मिली। पिछले कुछ वर्षों से वह सक्रिय राजनीति और सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए थे।
बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में उनके दामाद के निधन के बाद वह अधिकतर समय घर पर ही बिताते थे। अपने पीछे वह पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं।
राकेश मिश्र के निधन पर नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
राकेश मिश्र के निधन पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री और क्षेत्रीय विधायक शीला मंडल, पूर्व विधायक देवनाथ यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश झा सहित कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। उनका अंतिम संस्कार पुत्र अभिषेक मिश्र के आने के बाद सोमवार को किया जाएगा।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में 24 घंटे के भीतर सुलझा चर्चित हत्याकांड, सौतन ने शूटर से कराई हत्या
- फुलपरास के फुलकाही गांव में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- घोघरडीहा के राजेश झा राजू ने मंत्रोच्चार और पूजा – अर्चना के बीच भाजपा प्रदेश महामंत्री का संभाला पदभार
और पढ़ें: घोघरडीहा