
फुलपरास: फुलपरास नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल को पहले अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा और बाद में पटना रेफर कर दिया गया।
फुलपरास के वार्ड 10 में दो भाइयों के विवाद में चाकू से हमला
जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 10 निवासी मोहन मुखिया और उनके छोटे भाई पप्पू मुखिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई मोहन मुखिया ने पहले लाठी से छोटे भाई के सिर पर हमला किया और फिर चाकू मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल पप्पू मुखिया को अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले डीएमसीएच दरभंगा और बाद में पटना के निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फुलपरास पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहन मुखिया को हिरासत में ले लिया। बाद में पिता खुशी लाल मुखिया के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में नीट परीक्षा और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च
- घोघरडीहा के बगराहा में उत्क्रमित विद्यालय में चावल चोरी मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
- फुलपरास में लूटपाट की कोशिश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
और पढ़ें: फुलपरास