
फुलपरास: फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय के लोहिया चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित धांधली और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सेन, अब्दुल दायन हाशिम और देवेंद्र झा ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी (पूर्व) के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा, फूलपरास विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध मंडल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फुलपरास में नीट परीक्षा में कथित धांधली और बेरोजगारी के विरोध में निकला प्रतिरोध मार्च
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं, पेपर लीक और रोजगार के कम अवसर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के कारण देश के युवाओं में निराशा बढ़ रही है और सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
फुलपरास में कांग्रेस नेताओं ने युवाओं के अधिकार और रोजगार की मांग उठाई
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग की।
कार्यक्रम में मधुबनी जिला कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष राजदेव रमन, इस्लाम हक, गुंजन राम, टेतनाथ पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा के बगराहा में उत्क्रमित विद्यालय में चावल चोरी मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
- फुलपरास में लूटपाट की कोशिश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
- हटनी ग्राम निवासी झंझारपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र का हार्ट अटैक से निधन
और पढ़ें: फुलपरास