
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के सिजौलिया गाड़ाटोल के बीच एनएच-27 पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुइद्दीनपुर थाना क्षेत्र के अलिनेपुर निवासी 36 वर्षीय अशोक राय के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के चनौरागंज निवासी 50 वर्षीय गंगाराम पासवान के रूप में हुई है।
फुलपरास के एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक से देर रात चनौरागंज जा रहे थे। इसी दौरान सिजौलिया गाड़ाटोल के समीप एनएच-27 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अशोक राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंगाराम पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।
फुलपरास पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर जांच शुरू की
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
- घोघरडीहा में सतीश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार संभाला
- फुलपरास में डीएसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
और पढ़ें: फुलपरास