
घोघरडीहा: घोघरडीहा में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने सोमवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। प्रभार हस्तांतरण के बाद विकास कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
चार्ज आदान-प्रदान के बाद प्रमुख शर्मिला देवी ने मिथिला की परंपरा के अनुसार निवर्तमान बीडीओ विकास कुमार को पाग और शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। वहीं नव पदस्थापित बीडीओ सतीश कुमार का भी पाग और शॉल से स्वागत किया गया।
घोघरडीहा में सतीश कुमार ने संभाला प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार
पदभार ग्रहण करने के बाद सतीश कुमार ने कहा कि विकास कार्यों को गति देना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रशासन जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सहयोग से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।
घोघरडीहा से विदा हुए विकास कुमार, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
विदाई समारोह में विकास कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए सहकर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि विकास कुमार का स्थानांतरण पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड में हुआ है। इस अवसर पर अंचल अधिकारी शशांक सौरव, प्रमुख शर्मिला देवी, प्रधान सहायक जगन्नाथ झा, पंचायत समिति सदस्य सुशील कामत, मुखिया विनोद मंडल, बलराम मंडल, रामचन्द्र यादव, अजय पासवान, गणेश कुमार, देवेंद्र यादव सहित कार्यालय के सभी कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में डीएसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
- झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र
- फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से 1908 लीटर नेपाली शराब बरामद
और पढ़ें: घोघरडीहा