
फुलपरास: फुलपरास थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी।
फुलपरास में पुलिस जांच के दौरान दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से 1908 लीटर शराब बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में शराब लोड कर दरभंगा की ओर ले जाई जा रही है। इसके बाद किसनीपट्टी नहर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन पुलिस को चकमा देकर तेज गति से भाग निकली। कुछ देर बाद सूचना मिली कि ब्रह्मपुर चूड़ा मिल के निकट एनएच-27 से नीचे एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शराब की खेप सड़क किनारे बिखरी हुई थी, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।
फुलपरास पुलिस ने शराब और पिकअप वैन जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू की
पुलिस ने दुर्घटनास्थल से कुल 1908 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद कर पिकअप वैन को जब्त करते हुए थाना लाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार चालक तथा शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
संबंधित खबरें
- फुलपरास के पैंता गांव में छापेमारी के दौरान दो देशी राइफल बरामद, एक गिरफ्तार
- घोघरडीहा में प्रेम प्रसंग में घर से भागी नाबालिग की हत्या का आरोप, सास गिरफ्तार
- फुलपरास के राजेश रंजन का बीडीओ पद पर चयन, विभिन्न जगहों पर हुआ सम्मान
और पढ़ें: फुलपरास