
फुलपरास: फुलपरास थाना क्षेत्र के पैंता गांव में चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पहुंची पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक अन्य घर से दो देशी राइफल बरामद की हैं। मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को गांव में छापेमारी की।
फुलपरास के पैंता गांव में चोरी के सामान की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली दो देशी राइफल
पुलिस को सूचना मिली थी कि पैंता गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र बसंत कुमार सिंह दिल्ली से चोरी किया गया चांदी का सामान अपने घर के बगल स्थित मकान में छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक चांदी की थाली, एक लोटा और एक पंचशाला कलश बरामद किया। सूचना के अनुसार अन्य सामान नहीं मिलने पर पुलिस ने समीप स्थित अरुण सिंह के घर की भी तलाशी ली।
फुलपरास पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल
अरुण सिंह के घर की तलाशी के दौरान दो देशी राइफल बरामद हुई। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर लिया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अरुण सिंह के विरुद्ध अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने अरुण सिंह को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया है। पुलिस बरामद चांदी के सामान और दिल्ली में हुई कथित चोरी के मामले में भी आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा में प्रेम प्रसंग में घर से भागी नाबालिग की हत्या का आरोप, सास गिरफ्तार
- फुलपरास के राजेश रंजन का बीडीओ पद पर चयन, विभिन्न जगहों पर हुआ सम्मान
- फुलपरास एसडीपीओ कार्यालय का ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने किया प्रथम निरीक्षण
और पढ़ें: फुलपरास