
फुलपरास: फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीएसपी अमित कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीएसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने और रात्रि गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया।
फुलपरास में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में डीएसपी ने बढ़ाई सतर्कता
डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि चोरी की घटनाओं की सूचना मिलने पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।
फुलपरास में लंबित मामलों के निष्पादन और नाबालिग लड़कियों की बरामदगी पर दिया जोर
डीएसपी ने क्षेत्र में लड़कियों के घर से भागने के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक बरामदगी करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा।
बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक, फुलपरास थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्य, लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार, अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार, लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार, घोघरडीहा थानाध्यक्ष शुभम कुमार, खुटौना थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
- झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र
- फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से 1908 लीटर नेपाली शराब बरामद
- फुलपरास के पैंता गांव में छापेमारी के दौरान दो देशी राइफल बरामद, एक गिरफ्तार
और पढ़ें: फुलपरास