
घोघरडीहा: घोघरडीहा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौरा परिसर में राज्य सरकार की सात निश्चय योजना के तहत रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक शीला मंडल ने किया।
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
घोघरडीहा के मझौरा में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ उद्घाटन
इस अवसर पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मॉडल स्कूल की स्थापना क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह विद्यालय क्षेत्र के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।
घोघरडीहा में मॉडल स्कूल उद्घाटन समारोह में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में डीपीओ संजय कुमार सुमन, बीडीओ सतीश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरेराम मंडल, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामनरेश कामत, अशोक मंडल, डीलर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यालय के संचालन को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना की।
संबंधित खबरें
- फुलपरास और लौकही में फायरिंग के दो मामलों का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
- फुलपरास में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, नामांकन प्रक्रिया शुरू
- फुलपरास में बारिश से जलजमाव, नगर पंचायत की तैयारियों पर उठे सवाल
और पढ़ें: घोघरडीहा