
घोघरडीहा: घोघरडीहा नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी श्रुति झा का चयन राष्ट्रीय सौंदर्य और व्यक्तित्व प्रतियोगिता मिस टीन दिवा इंडिया 2026 के टॉप 30 फाइनलिस्ट में हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
श्रुति झा भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश झा और शोभा झा की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
घोघरडीहा की श्रुति झा अब मिस टीन दिवा इंडिया 2026 में करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व
प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में होगा। इसके विभिन्न चरण 11 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि 19 जुलाई को फाइनल और अवार्ड समारोह में विजेताओं की घोषणा होगी।
पटना के स्कूल से मैट्रिक उत्तीर्ण श्रुति झा का मुकाबला देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों से होगा। प्रतियोगिता में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, मंच संचालन, संचार कौशल और सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न पहलुओं पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा।
घोघरडीहा की श्रुति झा की उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
66 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद श्रुति झा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। अब वह राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
फुलपरास की विधायक शीला मंडल, घोघरडीहा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल और प्रखंड प्रमुख शर्मिला देवी सहित कई लोगों ने श्रुति झा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रुति ने अपने परिवार, समाज और पूरे बिहार का नाम गौरवान्वित किया है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित खबरें
- घोघरडीहा के चर्चित दो मासूमों की हत्या मामले में मां और प्रेमी को फांसी की सजा
- फुलपरास में गाजर लोड पिकअप लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा, वाहन और माल बरामद
- फुलपरास में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला
और पढ़ें: घोघरडीहा