
घोघरडीहा में तीन वर्ष पहले हुए दो मासूम बच्चों की हत्या के चर्चित मामले में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे प्रथम की अदालत ने गुरुवार को मां अनिता देवी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल को फांसी की सजा सुनाई।यह मामला 10 जुलाई 2023 का है जिसने पूरे फुलपरास अनुमंडल और घोघरडीहा क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।
घोघरडीहा के किसनीपट्टी लिंक रोड पर दो मासूम बच्चों की हत्या से मचा था हड़कंप
मामले में अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद कुमार साफी ने अपनी पत्नी अनिता देवी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी 4 जुलाई 2023 से दोनों बच्चों के साथ लापता थी।
जांच में सामने आया कि अनिता देवी और उसके प्रेमी ने चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और ढाई वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी की हत्या कर शव को भुतही बलान नदी में फेंक दिया था। घटना के दौरान बधार में मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने मौके से एक बच्चे का शव बरामद किया जबकि दूसरे बच्चे का शव 48 घंटे बाद नदी से निकाला गया।
उल्लेखनीय हो कि प्रेमी जयप्रकाश मंडल एवं प्रेमिका अनिता देवी अपने दोनो बच्चों के साथ घोघरडीहा नगर पंचायत वार्ड चार स्थित बगैर लाइसेंस के अवैध तरीके से संचालित सिद्धि विनायक रेस्ट हाउस में घटना से छः दिन पूर्व से रह रहा था।वे भी बगैर पुख्ता प्रमाण के दिए रेस्ट हाउस ने उन्हें एक माह के लिए तीन हजार रुपए के भाड़े पर कमरा आवंटित किया था।जिस बात का खुलासा रेस्ट हाउस के विभिन्न रजिस्टर एवं सीसीटीवी फुटेज से हुआ था।
झंझारपुर अदालत द्वारा दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने अदालत के फैसले का स्वागत किया और इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
संबंधित खबरें
- फुलपरास में गाजर लोड पिकअप लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा, वाहन और माल बरामद
- फुलपरास में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला
- फुलपरास में नीट परीक्षा और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च
और पढ़ें: घोघरडीहा